फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल मनरेगा श्रमिकों को खूब मिलेगा काम

Sat, 04 Apr 2015 11:33 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा योजना में मजदूरों को इस साल खूब काम मिलेगा। इसके लिए धनराशि अनुमोदित होने के साथ ग्राम प्रधानों, सेक्रेटरी और खंड विकास अधिकारियों को इसकी सूचना भी दे दी गई है। ताकि कार्य दिवसों की कार्ययोजना समय रहते तैयार कर ली जाए।
विज्ञापन

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) योजनातंर्गत वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए प्रदेश के लिए करीब 4244 करोड़ की धनराशि अनुमोदित की गई है। इसमें लिए 1632 लाख कार्यदिवसों में काम किया जाना प्रस्तावित है। इसके तहत जिले में 23 लाख 27 हजार 709 कार्यदिवसों के लिए 60.52 करोड़ रुपये का बजट मिला है।
इस संबंध में श्रम रोजगार उपायुक्त राजेश झा और सहायक परियोजना अधिकारी विनय पटेल ने बताया कि यह लक्ष्य जिले के सभी खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी और रोजगार सेवकों को दिया जा चुका है। कहा कि इन सभी को कार्ययोजनाएं बनाकर अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। बताया कि इस बजट की समीक्षा अक्तूबर तक की वास्तविक प्रगति के आधार पर की जाएगी। कहा कि लक्ष्य पूरा करने वाली ग्राम पंचायतों और ब्लाकों के लिए बजट बढ़ाने की मांग केंद्र सरकार से की जाएगी।
विज्ञापन


जलालाबाद ब्लाक में होगा सर्वाधिक काम
जिले के सभी 15 ब्लाकों में जरूरत के मुताबिक कार्यदिवसों का आवंटन भी किया गया है। इसमें बंडा सबसे कम कार्यदिवस  मिर्जापुर ब्लाक में 108630 दिन और सर्वाधिक कार्यदिवस जलालाबाद में 196071 का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें