कस्बेे में छह महीना पहले सरिया सीमेंट व्यापारी ओमनारायन गुप्ता केे यहां हुई 15 लाख की चोरी में वांछित चल रहे मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव पंखाखेड़ा निवासी राशिद पंखिया को भी पुलिस ने चोरी में मिले हिस्से की रकम से खरीदे गए घोड़े के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष 28/29 सितंबर की रात कस्बे में सरिया सीमेंट व्यापारी ओमनारायन गुप्ता के मकान से चोर आठ लाख की नगदी और सात लाख के जेवरात चोरी कर ले गए थे। इस चोरी में गांव पंखाखेड़ा के कालू, अजीज और रहीस को पूर्व में ही गिरफ्तार कर करीब 91 हजार के जेवरात बरामद किए गए थे, जबकि राशिद पुत्र गल्ली पंखिया पुुलिस की पकड़ से बाहर था।
शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि राशिद पंखिया घोड़े पर सवार होकर मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव पंखिया नगला अपनी रिश्तेदारी में जा रहा है, तभी एसआई आनंद प्रकाश ने कांस्टेबिल लज्जाराम और रूपसिंह के साथ राशिद को गांव ढाई और पंखिया नगला बीच मय घोडे़ के गिरफ्तार कर लिया। एसओ को पूछताछ में राशिद ने बताया कि ओमनारायन गुप्ता के यहां की चोरी में उसे हिस्से में 90 हजार रुपये मिले थे। इसमें 50हजार में यह घोड़ा खरीदा था। शेष रूपये खर्च हो गए हैं। पुलिस ने चोरी की रकम से खरीदे गये घोेेेेेेड़े को कब्जे में लेकर राशिद को जेल भेज दिया है।