फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नरौठा में बाघ दिखने से दहशत

Sat, 09 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खुटार।
विज्ञापन
tiger - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
खरेहटा गांव में कर चुका है बुजुर्ग का शिकार
भय से किसानों ने खेतों पर जाना किया बंद
बाघ ने खुटार थाना क्षेत्र की सीमा से लगे खीरी के गांव खरेहटा के 65 वर्षीय बुजुर्ग भोगन कश्यप पर बृहस्पतिवार को हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। खुटार और मैलानी थाना सीमा के आसपास गन्ने के खेतों को बाघ ने अपना अशियाना बना रखा है। इससे लोगों में दहशत है।
शनिवार सुबह गांव नरौठा देवीदास और सलनहां के लोगों ने एक बाघ को गन्ने के खेत के पास बैठा देखा तो लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना होने पर गांव से तमाम लोग लाठी, डंडे, भाला, कांता लेकर शोर करते हुए मौके पर पहुंची तो बाघ गन्ने के खेत में चला गया। इसके बाद सुबह लगभग दस बजे बाघ गांव नरौठा हंसराम निवासी इंद्रपाल के खेत के पास दिखा। कुछ देर बाघ गांव के पास लगे सेलर के पास आ गया। इसके बाद गांव के लोगों ने पटाखे चलाकर शोर करते हुए बाघ को बमुश्किल भगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि गांव नरौठा और सलनहा के पास गन्ने का रकबा अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा ज्यादा होने के कारण बाघ ने यहां डेरा जमा रखा है। बाघ यहां से खीरी के गांवों और जंगल में चला जाता है। बाघ के भय से लोगों ने अपने खेतों पर जाना बंद कर दिया है। लोगों का कहना है कि क्या पता बाघ कहां से हमला कर दे और किसको अपना शिकार बना ले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें