फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अब गौंटिया चंदनपुर में घर से दो बकरियां खींच ले गया तेंदुआ

विज्ञापन
खुटार क्षेत्र में तेंदुआ पकड़ने को महुआ गांव के पास लगाया गया पिंजरा। स्रोत: वन विभाग
विज्ञापन
चांदपुर। खुटार वन रेंज के गांवों में दहशत का पर्याय बन चुका तेंदुआ शनिवार की रात चांदपुर के मजरा गौंटिया चंदनपुर के एक घर में घुसकर दो बकरियां खींच ले गया। गत एक माह के दौरान तेंदुआ दस पशुओं को निवाला बना चुका है। वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए महुआ गांव के पास पिंजरा लगाने के साथ उसकी निगरानी को कई टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन

तेंदुआ अब तक कोल्हूगाढ़ा, हरिहरपुर, चतुरपुर, बरगदिया और चांदपुर आदि गांवों में हमला कर चुका है। उसके डर से ग्रामीण अब खेतों में और बच्चे स्कूल जाने से कतराने लगे हैं। शनिवार को देर रात तेंदुआ गौंटिया चंदनपुर गांव जाकर लालता के घर में घुस गया। उस वक्त घर के लोग कमरे के अंदर सोए हुए थे। तेंदुआ घर के आंगन में बंधी दो बकरियां खींच ले गया।
तेंदुए से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। गांव के धर्मेंद्र कुमार, बरगदिया के अजय शुक्ला, चतुरपुर के सतीश कुमार, हरिहरपुर के लखन शुक्ला आदि ग्रामीणों का कहना है कि अब तो बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर लगता है क्योंकि तेंदुआ कई बार आबादी में आ चुका है। अगर यही हाल रहा तो तेंदुआ इंसानों पर भी हमला करने लगेगा। फिलहाल, वन विभाग ने तेंदुआ पकड़े जाने तक ग्रामीणों को सतर्क रहने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

000
तेंदुआ पकड़ने के लिए महुआ गांव के पास झाड़ियों में अलार्म सहित पिंजरा लगाया गया है। उसका भ्रमण क्षेत्र व्यापक होने के कारण दूसरा पिंजरा चांदपुर और चतुरपुर गांव के बीच जल्द लगाया जाएगा। तेंदुए की निगरानी के लिए वन कर्मियों की छह-छह घंटे की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

-वीरेश राव, कार्यवाहक रेंजर खुटार

खुटार क्षेत्र में तेंदुआ पकड़ने को महुआ गांव के पास लगाया गया पिंजरा। स्रोत: वन विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें