शाहजहांपुर। शहर में निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए 14 फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। 21 निर्माण कार्यों की समीक्षा में कई कार्यों की प्रगति बेहद धीमी मिली। डीएम ने संबंधित फर्मों को काम में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
दो नवंबर को डीएम की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्माण विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई विवरण पुस्तिका के आधार पर नगर क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। 15 अक्तूबर से दो नवंबर तक की प्रगति की जांच में कई कार्य अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई।
निर्माण कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति मिलने पर कुल 21 कार्यों के सापेक्ष 14 फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें गणेश एंटरप्राइजेज, सुनील कुमार, रितेश कुमार, मनीष कुमार, कुमार ट्रेडिंग कंपनी, बॉबी कंस्ट्रक्शन, गौरव शिवशक्ति कंस्ट्रक्शन एंड लेबर सप्लायर्स, खान कंस्ट्रक्शन, वहीद त्रिवेदी, नेहाल अहमद, मोहम्मद अतीक, अमन इंटरप्राइजेज, शिखर कंस्ट्रक्शन और मोहित कंस्ट्रक्शन शामिल हैं।