शाहजहांपुर। मनरेगा में नियमविरुद्ध भुगतान पर भावलखेड़ा के बीडीओ अभिषेक अग्रवाल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इससे पहले बंडा के बीडीओ को इसी तरह के प्रकरण में स्थानांतरित किया जा चुका है।
जिला कार्यक्रम समन्वयक/ जिलाधिकारी की ओर से जारी पत्र में सीडीओ के पत्र का हवाला देते हुए बीडीओ भावलखेड़ा को नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि मनरेगा के तहत शासन स्तर से एक अगस्त 2025 को कुशल-अर्धकुशल एवं सामग्री मद में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए उपलब्ध कराई गई धनराशि से 2023-24 की धनराशि 0.60 लाख रुपये तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 की धनराशि तीन लाख का भी भुगतान किया गया है।
शासन स्तर से केवल 2023-24 के भुगतान के लिए धनराशि अनुमन्य थी। इस धनराशि से वित्तीय वर्ष 2024-25 की धनराशि 65.62 लाख रुपये और वित्तीय वर्ष 2025-26 की 12.27 लाख रुपये का भुगतान निर्देशों का उल्लंघन करते हुए किया गया है। बीडीओ को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद