फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गंगा में डूबे किशोर समेत चारों लोगों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज (शाहजहांपुर)। फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर सोमवार को तड़के कांवड़ भरने से पहले स्नान के दौरान एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में डूबे किशोर समेत चारों लोगों का बुधवार को तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। डूबे लोगों के घर वाले अभी वहीं बने हुए हैं।
विज्ञापन

इस बीच, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह ने आज सुबह सभासद सौरभ गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दीपक राठौर आदि के साथ पांचाल घाट जाकर दुखी परिजनों को डूबे लोगों की खोज में शासन-प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। डूबने वालों में मोहल्ला नयागंज निवासी योगेेश, उसके चाचा विकास, चचेरे चाचा कमल और अर्जुन शामिल हैं।
अर्जुन को छोड़कर बाकी तीनों एक ही परिवार के हैं। ये सभी नगर के दस लोगों के जत्थे के साथ गंगाजल की कांवड़ लेने गए थे, लेकिन वापसी से पहले उनके साथ हादसा हो गया। डूबे लोगों की तलाश में एनडीआरएफ के जवानों की टीम ने मोटबोट से दिन भर खोज अभियान जारी रखा। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह बुधवार को सुबह डूबे लोगों के घरों में पहुंचे और परिजनों को धैर्य रखने की सलाह देते हुए डूबे लोगों के सकुशल होने की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें