फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च कॉलोनी वासियों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
चर्च कॉलोनी वासियों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का किया एलान
विज्ञापन

रोजा की चर्च कॉलोनी में लगभग 2500 मतदाता
- 20 सालों से नहीं बनी सड़क, सिर्फ मिला आश्वासन
फोटो - 33
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। रोजा की चर्च कॉलोनी के लगभग ढाई हजार वोटरों ने सड़क नहीं, तो वोट नहीं देने की घोषणा कर दी है। उनका कहना है कि चुनाव आने पर नेता सिर्फ आश्वासन देते हैं, बाद में कोई भी देखने तक नहीं आता। इस बार सड़क बनने पर ही वोट दिया जाएगा।
चर्च कॉलोनी में रेलवे की जमीन पर सड़क बनी हुई है। जोकि अब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस सड़क को दोबारा बनाए जाने की मांग काफी समय से चल रही है। पिछले दिनों सड़क बनाने के लिए निर्माण सामग्री भी आ गई थी। लेकिन फिर निर्माण कार्य रोक दिया गया। जिससे कॉलोनी वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर कॉलोनी वासी बृहस्पतिवार को संगीत विद्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि चुनाव से पहले सड़क का निर्माण करवाया जाए। यदि सड़क नहीं बनी, तो कॉलोनी में रहने वाले मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग ही नहीं करेंगे। मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

---------
फोटो - 34
हर बार चुनाव के समय नेता और अधिकारी आते हैं, रोड बनवाने का आश्वासन देकर चले जाते हैं। 20 सालों से कॉलोनी की सड़क नहीं बनी है। - सुरभि श्रीवास्तव
----
फोटो - 35
चर्च कॉलोनी से रोजा रेलवे स्टेशन, बाजार आदि जाने के लए रेल़प्रशासन ने रास्ता बंद कर दिया है। प्रशासन ने कोई रास्ता नहीं दिया है। कॉलोनीवासी परेशान हैं। - सरिता सिंह
-----
फोटो - 36
रेल प्रशासन ने पहले सड़क बनाने के लिए निर्माण सामग्री डाल दी, लेकिन काम शुरू ही नहीं हुआ। जब तक सड़क नहीं बनेगी कॉलोनी वासी वोट नहीं करेंगे। - मोनू
------
फोटो - 37
हर बार नेताओं के झांसे में आकर वोट डाल दिया करते थे, लेकिन अभी तक चर्च कॉलोनी वासियों को निकलने का रास्ता नहीं मिला है। मतदान का बहिष्कार करेंगे। - विवेक त्रिवेदी
-----
वर्जन:::
रेलवे की जमीन पर बगैर अनुमति के सड़क का निर्माण किया जा रहा था। जिसको रोक दिया गया। चर्च कॉलोनी के निवासियों को निकलने का रास्ता देने की जिम्मेदारी रेलवे की नहीं है। - ऋषभ दत्त, मंडल अभियंता, उत्तर रेलवे
विज्ञापन

धरना स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
फोटो 41
शाहजहांपुर। सड़क की मांग को लेकर धरना दिए जाने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट रोजा स्थित चर्च कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने धरना देने वालों की बात सुनी। इस बीच धरना देने वालों ने सिटी मजिस्ट्रेट को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट सड़क बनवाने को लेकर आश्वास दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें