फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वारदात से नहीं लिया सबक, ताले में बंद कंट्रोल रूम...गार्ड नदारद

विज्ञापन
वार्ड में चस्पा एक मरीज संग एक तीमारदार का नोटिस। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 430 बेड के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीज और तीमारदार सुरक्षित नहीं हैं। खासतौर पर रात में सुरक्षा के लिए सावधानी नहीं बरती जा रही है। रात में गार्ड नजर नहीं आते। सीसी कैमरे मात्र रिकॉडिंग के लिए लगे हैं। उनका कंट्रोल रूम ताले में बंद है।
विज्ञापन

अस्पताल के शौचालय में महिला से दुष्कर्म की घटना होने के बावजूद जिम्मेदार नहीं चेते हैं। रात में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था बदहाल रहती है। यहां रोजाना सैकड़ों महिलाओं का आना-जाना होता है लेकिन सिर्फ दो महिला गार्ड तैनात हैं। प्रसूति वार्ड के बाहर भी मेल गार्ड ही ड्यूटी करते हैं।
मेडिकल कॉलेज का मुख्य गेट निर्माणाधीन होने के चलते यहां से वाहन प्रवेश नहीं कर सकते लेकिन पैदल लोग बगैर रोक-टोक निकल सकते हैं। मरीजों को वाहन से अंदर लाने के लिए नहर की ओर का गेट खोला गया है। मंगलवार रात यहां पर दो गार्ड तैनात दिखे।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर पर भी दो गार्ड नजर आए। मेडिकल कॉलेज के अंदर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले। नई बिल्डिंग तो पूरी तरह से मरीजों व तीमारदारों के लिए असुरक्षित दिखी। महिला अस्पताल के गेट पर गार्ड तक नहीं था। अस्पताल में विभिन्न जगहों पर सीसी कैमरे दिखे, लेकिन उनकी निगरानी करते हुए कोई नहीं मिला।
इसका कंट्रोल रूम नई बिल्डिंग व प्राचार्य के कार्यालय में बना है। पूछने पर बताया कि कंट्रोल रूम नए भवन में बना है, जो ताले में बंद रहता है। कोई घटना होने पर रिकॉर्डिंग देखने के लिए खोला जाता है। सही मायने में कंट्रोल रूम से पूरे परिसर की निगरानी की जानी चाहिए ताकि किसी वारदात को होने से रोका जा सके।
इस भवन के दूसरे और तीसरे फ्लोर पर सुरक्षाकर्मी नहीं मिले। मुख्य गेट पर पुलिस चौकी के पास हाईमास्ट नहीं लगी थी। ऐसे में कोई विवाद होने पर सीसी कैमरों में चेहरे तक साफ नहीं दिखेंगे।

मरीज के साथ रहेगा एक तीमारदार
राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई घटना के बाद वार्ड में एक मरीज के साथ एक ही तीमारदार रुकने का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। अधिक तीमारदार होने के चलते स्टॉफ को पता नहीं चल पाता था। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने ड्यूटी पर तैनात लोगों से भी आने-जाने वालों पर नजर बनाए रखने के लिए कहा है।

महिला के कोर्ट में दर्ज कराए बयान



शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में महिला मरीज के साथ दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को पुलिस ने वार्ड में लगे सीसी कैमरे चेक किए और फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया। कैमरे में महिला आरोपी युवक के साथ ग्राउंड फ्लोर से तीसरी मंजिल पर स्थित वार्ड में जाती नजर आ रही है। पुलिस ने पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज करा दिए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।



कांट के एक गांव की रहने वाली महिला मरीज ने सोमवार को चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि कांट का रहने वाला जयशंकर उसे बहलाकर राजकीय मेडिकल कॉलेज के शौचालय में ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म किया। मेडिकल कॉलेज में शाैचालय के पास कैमरा नहीं लगा है। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि कैमरे चेक किए गए हैं। महिला के न्यायालय में बयान कराए गए हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज के स्टॉफ से भी पूछताछ की गई है। संवाद

सैनिक कल्याण बोर्ड से राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए 61 सुरक्षा गार्डों की मांग की गई है। सीसी कैमरों से लगातार परिसर की निगरानी की जाती है। सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रात में व्यवस्था को और अच्छा किया जाएगा।



- डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य

अस्पताल में तीन शिफ्टों में 24 गार्ड नियुक्त किए गए हैं। उनसे सुरक्षा व्यवस्था को संभाला जाता है। परिसर में पुलिस चौकी भी स्थापित है। गार्डों की संख्या बढ़ाने के लिए पत्राचार किया गया है।

- डॉ.नेपाल सिंह, सीएमएस

पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश द्विवेदी, एसपी

वार्ड में चस्पा एक मरीज संग एक तीमारदार का नोटिस। संवाद- फोटो : credit

वार्ड में चस्पा एक मरीज संग एक तीमारदार का नोटिस। संवाद- फोटो : credit

वार्ड में चस्पा एक मरीज संग एक तीमारदार का नोटिस। संवाद- फोटो : credit

वार्ड में चस्पा एक मरीज संग एक तीमारदार का नोटिस। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें