केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद अपने आवास पर जनप्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए। स्रोत:पार्ट
शाहजहांपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने भाजपा के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में छूटने नहीं पाए और कोई अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल नहीं हो। इस पर पैनी नजर रखें।
मंत्री ने अपने आवास पर कहा कि अनंतिम सूची का परीक्षण कर दावे और आपत्तियां दर्ज कराएं। जिनका समय से निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि वीबी जी राम जी योजना के बारे में विपक्ष की ओर से जनता के बीच फैलाए जा रहे भ्रम को सभी पार्टीजन एवं जनप्रतिनिधि जन-जन के बीच जाकर इसके बारे में सही जानकारी देकर विपक्ष के मंसूबे को कामयाब न होने दें।
उन्होंने जन समस्याओं को भी सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्र, एमएलसी सुधीर गुप्ता, विधायक सलोना कुशवाहा, मंत्री के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र, कौशल मिश्र, सुरेश पाल सिंह, अवधेश दीक्षित, आशीष कुमार सिंह, आलोक भोला आदि मौजूद रहे।