शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को एक स्वास्थ्यकर्मी समेत नौ कोरोना संक्रमित मिले। सक्रिय मरीजों की संख्या 67 हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बाजार से लेकर अस्पतालों और राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है।
यही कारण है कि तीसरी लहर शुरू होते ही मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी समेत नौ कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। हालांकि इनमें सभी की हालत खतरे से बाहर है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। एक भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। संवाद