टाउनहॉल स्थित डूडा कार्यालय के नीचे बने रैन बसेरे में पड़े तख्त। संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम ने डूडा कार्यालय के नीचे रैन बसेरे को शुरू करा दिया है। सोमवार को रैन बसेरे का ताला खुलवाकर उसकी सफाई कराई गई और केयर टेकर तैनात कर दिया गया। शाम साढ़े सात बजे तक रैन बसेरे में कोई ठहरने के लिए नहीं पहुंचा था।
सोमवार के अंक में अमर उजाला ने खुले में जमीन पर सर्दियों की रात बिता रहे लोग...रैन बसेरे पर लटक रहा ताला शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। इसका नगर निगम प्रशासन ने संज्ञान लिया।
सबसे पहले डूडा वाले रैन बसेरे को ठीक कराया। नगर आयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा ने बताया कि रैन बेसेरे में तीन शिफ्टों में केयर टेकर तैनात किए हैं। रैन बसेरे में 20 तख्त है। इनके लिए रजाई गद्दा उपलब्ध हैं। बिजली, पानी और साफ शौचालय की व्यवस्था है। शाम तक कोई ठहरने के लिए नहीं आया है। अगर कोई ठहरने के लिए आएगा तो उसको बिस्तर और रजाई उपलब्ध कराई जाएगी।
टाउनहॉल स्थित डूडा कार्यालय के नीचे बने रैन बसेरे में पड़े तख्त। संवाद