जलालाबाद। समाचार पत्र वितरक धर्मपाल गिहार के 28 वर्षीय छोटे बेटे शिवा की बीमारी के चलते बरेली के एक अस्पताल में रविवार देर रात मौत हो गई। मृतक के भाई संजीव गिहार ने बताया कि शिवा को फेफड़ों में संक्रमण की समस्या के कारण करीब 20 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रविवार को दोपहर के समय धर्मपाल फर्रुखाबाद हाईवे पर हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सोमवार को सुबह बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचे लोगों ने परिवार के लिए मुश्किल भरे वक्त में अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। शिवा अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ गए हैं। घरवालों के अनुसार करीब आठ साल पहले एक सड़क हादसे के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से शिवा की दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी। तभी से वह कड़े संघर्ष के साथ अपनी गृहस्थी की गाड़ी खींच रहे थे। संवाद