रिट्ज संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं व महापौर अर्चना वर्मा। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। महिलाओं की सामाजिक व रचनात्मक संस्था रिट्ज की ओर से आयोजित डांडिया उत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि महापौर अर्चना वर्मा रहीं। संस्था की संस्थापक रितु बजाज ने डांडिया के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों में सजे सदस्यों ने गरबा और डांडिया की लय पर नृत्य कर समा बांध दिया। इस अवसर पर डांडिया क्वीन कांटेस्ट व बेस्ट डांडिया कांटेस्ट का आयोजन किया गया।
इसमें डांडिया क्वीन का ताज पल्लवी खन्ना के सिर सजा। रनर अप सिम्मी अरोरा व मधु अग्रवाल रहीं। बेस्ट डांडिया कांटेस्ट में ज्योति मोगा विजयी रहीं। सभी विजेताओं को महापौर ने बधाई दी और पुरस्कार प्रदान किए। डांस गेम के आयोजन में शिल्पी गोयल और रिचा गर्ग ने बाजी मारी। इस दौरान नीता चौधरी, शुभा शर्मा, सिल्की सलूजा, टीना, कुशा, मनप्रीत आदि का सहयोग रहा। संवाद