फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खिलाड़ियों के लिए खुलेगा नया स्टेडियम, मंत्री करेंगे लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। करीब डेढ़ वर्ष से चल रहे हथौड़ा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण व जीर्णोद्धार कार्य अब लगभग पूरे हो चुके हैं। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना 18 जुलाई सुबह 9:30 बजे स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि स्टेडियम में 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, तरणताल, बैडमिंटन हॉल, कबड्डी इंडोर हॉल, सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट, खिलाड़ियों के बैठने के लिए पवेलियन पर शेड, सीसी कैमरे और आरओ वाटर की सुविधा विकसित की गई है। इसके अलावा मुख्य भवन, चहारदीवारी और शौचालयों का भी जीर्णोद्धार कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें