फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा ब्लॉक की 45 ग्राम पंचायतों में नए पंचायत भवन बनकर तैयार

विज्ञापन
विकास खंड बंडा की ग्राम पंचायत धर्मंगदापुर में नवनिर्मित पंचायत भवन का ग्राम प्रधान के साथ निरी? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विकास खंड बंडा की 45 ग्राम पंचायतों में नए पंचायत भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यह पंचायत भवन जल्द ही संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बंडा ब्लॉक की 52 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन स्वीकृत हुए थे। इनमे से 25 पंचायत भवनों को पेंटिंग और वॉल राइटिंग के बाद उपयोग में लिए जाने लायक बनाया जा चुका है। क्षेत्र के प्रभारी खंड विकास अधिकारी के अनुसार पंचायत भवनों का शेष कार्य शीघ्रता से कराया जा रहा है, ताकि उन्हें नए वर्ष में तोहफे के तौर पर जनता को समर्पित किया जा सके।
नवनिर्मित पंचायत भवनों में गांव धर्मंगदापुर के पंचायत भवन का बीते दिन बंडा के प्रभारी बीडीओ/जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशी राम भार्गव ने निरीक्षण किया किया। करीब दो हजार की आबादी वाला यह गांव बंडा ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 17 किमी की दूरी पर है। इस दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विपिन कुमार, ग्राम प्रधान मलिखान सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे। निरीक्षण से स्पष्ट हुआ कि पंचायत भवन पूर्णरूप से बनकर तैयार है। प्रथम दृष्टया निर्माण कार्य भी ठीक पाया गया। पंचायत भवन में विद्युत आपूर्ति और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भी कर दी गई है।
विज्ञापन

डीसीओ डॉ. भार्गव ने बताया कि विकास खंड बंडा में पहली बार 52 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को उनके पंचायत भवन मिलने जा रहे हैं। प्रत्येक पंचायत भवन में बैठक हॉल, दो कार्यालय कक्ष और दो शौचालय बनाए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को नए पंचायत भवन मिलने से जहां एक ओर उनमें जहां पंचायत सदस्यों को बैठने के लिए स्थान मिलेगा, वहीं ग्राम पंचायत स्तर पर गठित नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, प्रशासनिक समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, जल प्रबंधन समिति आदि के सदस्यों को गांव के विकास के लिए महत्वपूर्ण बैठकें कर निर्णयों को साकार रूप देना आसान हो सकेगा।

निकास खंड बंडा की ग्राम पंचायत धर्मंगदापुर में नवनिर्मित पंचायत भवन में चित्रकारी से की गई आंतर?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें