शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी दीपक शर्मा ने पड़ोसी पर चोरी का आरोप लगाया है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि 21 अक्तूबर की दोपहर वह घर में सो रहे थे। आरोप लगाया कि इस बीच पड़ोसी उनके घर में घुस आया। पहले सीसी कैमरे का स्विच बंद किया। इसके बाद पैंट की जेब में रखे 60 से 70 हजार रुपये निकाल लिए। पहले सोचा कि पत्नी ने रुपया लिए होंगे। जब पत्नी ने मोबाइल और डीवीआर में फुटेज चेक की तो पड़ोसी दिख रहा था।
दीपक शर्मा ने बताया कि पड़ोसी के पास लाइसेंसी पिस्टल है। इससे परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। सदर इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। आरोप के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद