सिंधौली में दिल्ली-पलिया हाईवे पर छुटा पशु को बचाने में टकराई क्षतिग्रस्त बस सड़क से हटाती क्रे
सिंधौली (शाहजहांपुर)। छुट्टा पशु को बचाने के कोशिश में बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे दिल्ली-पलिया हाईवे पर नायरा पेट्रोल पंप के पास परिवहन निगम की दो बसें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में बस चालक सिंधौली थाना क्षेत्र के कोरोकुइयां गांव निवासी कयूम उर्फ पप्पू (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में दूसरी बस के चालक समेत कुछ सवारियों को भी चोट आईं हैं।
चालक कयूम उर्फ पप्पू लखीमपुर खीरी जिले के गौरीफंटा से 57 सवारियों को लेकर दिल्ली के लिए जा रहे थे। दूसरी ओर शाहजहांपुर की ओर से पुवायां थाना क्षेत्र के नाहिल गांव निवासी रोडवेज बस चालक ब्रजेश कुमार 32 सवारियों से भरी बस लेकर पुवायां की ओर निकले। सिंधौली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास छुट्टा पशु को बचाने को कोशिश में बसें आमने-सामने टकरा गईं।
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। पीछे से आ रहे वाहनों के पहियों थम गए। आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े। सिंधौली इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से केबिन में फंसे दोनों बसों के चालकों को काफी मशक्कत कर बाहर निकला। हादसे में गंभीर रूप से घायल बस चालक कयूम उर्फ पप्पू को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं दूसरी बस के चालक का उपचार चल रहा है। हादसे में सवारियों को मामूली चोटें आईं हैं। नेपाल के धनगढ़ी की मनीषा को अधिक चोट लगने पर सिंधौली सीएचसी भेजा गया है। पुवायां सीओ प्रवीण मालिक ने बताया कि गौरीफंटा से दिल्ली जाने वाली बस के चालक कयूम उर्फ पप्पू की मौत हुई है।
भेजी गई दूसरी बस
परिवहन निगम के केंद्र प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद सवारियों के लिए बस अड्डे से दूसरी बस भेजी गई। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि हादसा पशु को बचाने में हुआ।
सिंधौली में दिल्ली-पलिया हाईवे पर छुटा पशु को बचाने में टकराई क्षतिग्रस्त बस सड़क से हटाती क्रे
सिंधौली में दिल्ली-पलिया हाईवे पर छुटा पशु को बचाने में टकराई क्षतिग्रस्त बस सड़क से हटाती क्रे
सिंधौली में दिल्ली-पलिया हाईवे पर छुटा पशु को बचाने में टकराई क्षतिग्रस्त बस सड़क से हटाती क्रे