फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजमार्गों पर मंडराते छुट्टा पशु हटाने में लापरवाही

विज्ञापन
निगोही में लिपुलेख-​भिंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूमते गोवंशीय पशु। संवाद - फोटो : सेमरपहा ग्राम पंचायत के कैथन का पुरवा गांव में बंद शवदाह स्थल।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजमार्गों पर मंडराते छुट्टा पशु आए दिन हादसों की वजह बन रहे हैं, लेकिन उन्हें मार्गों से हटाने में कर्मचारी लापरवाह बने हुए हैं। यातायात के लिहाज से व्यस्त मार्गों पर हादसे रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक क्षेत्रीय गांवों में तैनात पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई। इसके बावजूद सभी मार्गों पर छुट्टा पशुओं के झुंड मंडराते दिख रहे हैं।
विज्ञापन



निगोही में ड्यूटी से नदारद दो कर्मचारियों का वेतन काटा
निगोही। लिपुलेख-भिंड हाईवे पर दिन-रात छुट्टा पशुओं के घूमते नजर आ रहे हैं। हाईवे पर पशुओं से टकराकर होने वाले हादसे रोकने के लिए खंड विकास अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने डीएम के निर्देश पर सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई है, लेकिन वह अपना मूल काम भी नियमित रूप से करने गांव नहीं जाते। ऐसे में पशु सड़कों पर ही डेरा डाले रहते हैं। बीडीओ ने इस काम की माॅनीटरिंग के लिए एडीओ पंचायत को नोडल अधिकारी नामित किया। बीडीओ ने शुक्रवार को देर शाम पतराजपुर के पास हाईवे पर पशु बैठे दिखे, लेकिन वहां सफाई कर्मी श्रीपाल और उमेश पाल ड्यूटी से नदारद मिले। बीडीओ के अनुसार दोनों सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काट दिया गया है। संवाद


मिर्जापुर के भी कई मार्गों पर पशुओं का बसेरा
मिर्जापुर। छुट्टा पशुओं ने जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे सहित कई मार्गों को अपना ठिकाना बना रखा है। पशु किसी न किसी गांव के पास बैठे मिलते हैं। पशुओं से वाहनों के टकराने से कई लोगो की मौत भी हो चुकी है। वाहनों से कुचलकर पशु भी मर रहे हैं, लेकिन सरकारी तंत्र उदासीन बना हुआ है। कर्मचारियों की लापरवाही से डीएम का आदेश भी निष्प्रभावी साबित हो रहा है। खंड विकास अधिकारी रवि सिंह का कहना है कि छुट्टा पशुओं को पकड़कर आश्रय स्थलों पर भेजा रहा है, लेकिन उन्हें अपनी निगरानी में लेने वाले लोग बाद में छोड़ देते हैं। एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह के अनुसार मार्गों से छुट्टा पशु हटाने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें