फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम का कायाकल्प, खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Wed, 06 May 2026 04:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम का 27 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया गया है। इसे आधुनिक सुविधाओं के साथ खिलाड़ियों के लिए तैयार किया गया है। स्टेडियम में स्वीमिंग पूल, बैटमिंटन कोर्ट, चार सौ मीटर सिंथेटिक ट्रैक, कबड्डी और वॉलीबॉल कोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर शहर से सटे हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम का कायाकल्प हो गया है। स्टेडियम को नया कलेवर दिया गया है। बड़े शहरों की तर्ज पर स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं देकर खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। महीने के अंत तक स्टेडियम खेल विभाग को सुपुर्द करने की तैयारी है।

विज्ञापन


परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह के नाम पर बने खेल स्टेडियम की काफी दुर्दशा थी। बैडमिंटन कोर्ट की हालत काफी खराब होने के चलते बंद रहता था। अन्य खेलों के लिए भी बेहतर इंतजाम नहीं थे। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के प्रयास से शासन ने स्टेडियम का कायाकल्प करने की अनुमति दे दी। पिछले करीब एक वर्ष से स्टेडियम में दो कार्यदायी संस्था अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम कर रहीं हैं। काम अंतिम पायदान पर पहुंचने वाला है। 

स्वीमिंग पूल और बैडमिंटन कोर्ट भी बना 
स्टेडियम के अंदर प्रवेश करते ही स्वीमिंग पूल बनाया गया है। यहां पर खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम और शौचालय की व्यवस्था की गई। कुछ कदम बढ़ने पर बैडमिंटन कोर्ट भी आकर्षक बना है। यहां पर लाइटों की व्यवस्था के साथ ही दर्शक दीर्घा भी बनाई है। इसी तरह चार सौ मीटर सिंथेटिक ट्रैक बनकर तैयार हो गया है। कबड्डी और वालीबॉल कोर्ट भी बनकर तैयार हो गया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को उच्च दर्जे की सुविधाएं मिलेंगी। अधिकतर कार्य पूरे होने की कगार पर हैं।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि 27 करोड़ रुपये के बजट से स्टेडियम में कार्य कराए गए हैं। स्टेडियम लगभग बनकर तैयार हो गया है। दो कार्यदायी संस्थाएं निर्माण को अंतिम रूप दे रहीं हैं। जल्द ही खेल विभाग को स्टेडियम हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें