फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा ओवरब्रिज पर लकड़ी भरा ट्रक खराब होने से नेशनल हाईवे एक घंटे रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे स्थित रोजा ओवरब्रिज पर जाम की समस्या खत्म नहीं हो रही है। रविवार सुबह लकड़ी भरा ट्रक खराब होने से ओवरब्रिज पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा। इस बीच ओवरब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

पिछले करीब दो महीने से रोजा में नेशनल हाईवे पर लगभग रोज ही जाम लग रहा है। यहां जाम लगने की वजह से नेशनल हाईवे के यात्री और आसपास के लोग परेशान हैं। एसपी ने यातायात नियंत्रण को दो दरोगा और दस सिपाही अतिरिक्त बल के रूप में रोजा थाने को दे रखे हैं। बावजूद इसके रोजा में जाम लगने पर अधिकांश दिनों पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती है।
रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रोजा ओवरब्रिज पर लकड़ी भरा ट्रक खराब हो गया। ओवब्रिज संकरा होने से दूसरे बड़े वाहनों के निकलने जगह नहीं बची। जल्दबाजी के चक्कर में छोटे वाहन चालक इधर-उधर से घुस गए, जिससे ओवरब्रिज पर जाम लग गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम लगने के करीब आधा घंटे बाद रोजा थाने का एक सिपाही ओर होमगार्ड मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुल पर एक तरफ से जाने वाले वाहनों को किसी तरह निकाला। इसके बाद खराब ट्रक को खिंचवाकर पुल से अलग ले जाकर किनारे खड़ा करा दिया। तब कहीं एक घंटे बाद जाम खुला। इसके बाद काफी देर तक वाहन रेंगकर चलते हरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें