फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से नाराज युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा, सपा जिलाध्यक्ष के बातचीत के बाद उतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। दबंग युवकों के खिलाफ शिकायत करने पर पुलिस के कार्रवाई न करने पर नाराज युवक रविवार को हाईवे पर नगरिया मोड़ पुलिस चौकी के समीप स्थित बंद मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन युवक टावर से नीचे नहीं उतरा। परिवार वालों ने भी समझाया लेकिन वह नहीं माना। लगभग तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के फोन पर समझाने के बाद युवक नीचे उतरा। उधर, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ 151 में चालान कर दिया है जबकि पीड़ित का डॉक्टरी परीक्षण कराकर उसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गांव नगरिया का 30 वर्षीय युवक रवि सिंह पुत्र साधू रविवार को सुबह 9:45 बजे हाईवे स्थित नगरिया मोड़ पुलिस चौकी के समीप सड़क के किनारे खराब पड़े मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने इसकी सूचना फोन पर कोतवाल को दी। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने अपने बचाव में आरोपी दो दबंग युवकों को पकड़कर कोतवाली में बैठा लिया। कोतवाल दीपक शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टावर पर चढ़े युवक को फोन पर काफी देर समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुआ और उसने कप्तान को बुलाने की जिद ठान ली। इस बीच युवक की मां राधा और नानी प्रेमवती सहित परिवार की कई महिलाएं और परिजन टावर स्थल पर पहुंच गए। वृद्ध मां जोर-जोर से बिलखकर रोने लगी। फोन पर उसकी मां तथा अन्य परिजनों ने भी उसे समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक नहीं माना। इस बीच सीओ परमानंद पांडे लगभग 12 बजे घटनास्थल पहुंच गए। उन्होंने भी फोन पर युवक से बात करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उसे टावर से नीचे उतरने की गुहार लगाई, पर युवक ने एक न सुनी। एसपी के न आने पर पर युवक ने एसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम को बुलाने की मांग की। लगभग तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलने के बाद भी एसपी ग्रामीण नहीं पहुंची। इस दौरान युवक ने सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां से फोन पर बात की, उन्होंने युवक के खिलाफ कोई भी कार्रवाई न होने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पीड़ित युवक लगभग सवा तीन घंटे बाद दोपहर 1.00 बजे टावर से नीचे उतरा।
दुकान से प्लास्टिक की पाइप का विवाद
मोबाइल टावर से उतरने के बाद पीड़ित युवक रवि सिंह ने बताया कि उसकी गांव में इंजन पार्ट्स और पाइप की दुकान है। उसके पिता साधु सिंह और वह भी यदा-कदा बैठता है। बताया कि आठ दिन पहले गांव के रामविलास और गयादीन खेत में पानी लगाने के लिए उससे प्लास्टिक का पाइप ले गए थे। पानी लगाने के बाद न तो पाइप वापस किया और न ही रुपये दिए। आरोप है कि जब वह पाइप लेने गया, तो दबंगों ने उससे मारपीट की और पाइप को फाड़ कर दे दिया। बताया कि घटना की सूचना उसने नगरिया मोड़ पुलिस चौकी पर सिपाही विपुल को तहरीर देकर की और तहरीर की कॉपी यहां तिलहर कोतवाली देने आया। लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और उसे थाने से भगा दिया।
विज्ञापन

युवक ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी। शनिवार को उसने फोन पर घटना के बारे में बताया था। उसे रविवार को आने की बात कही थी। थाने के एक सिपाही से उसका मेलजोल है। उसने घटना सिपाही को बताई थी। रविवार को घटना के पहले दोनों आरोपियों को थाने पर बैठा लिया गया था। इसके पहले ही युवक टावर पर चढ़ गया। दोनों युवकों को 151 में चालान किया गया है। - दीपक शुक्ला ,कोतवाल तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें