शाहजहांपुर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जीआईसी मैदान पर सामूहिक राष्ट्रगान
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को खिरनीबाग का जीआईसी ग्राउंड देशभक्तों के सामूहिक राष्ट्रगान से गुंजायमान हो उठा। स्वाभिमान प्रहरी सेवा समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम मेें शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों लोग जुटे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता की उपस्थिति में इन सभी ने पहले जन गण मन और बाद में वंदे मातरम का सस्वर गायन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक और समिति के अध्यक्ष राजकमल वाजपेयी ने कहा कि 75वें स्वतंत्रता दिवस को पूरा देश अमृत महोत्सव के तौर पर मना रहा है। इसलिए शहीदों की नगरी में स्वतंत्रता दिवस के स्वागत को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद