फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग में नरेश ने मारी बाजी

Sat, 29 Nov 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
टाउनहॉल ​स्थित हॉकी मैदान में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा के अंतर्गत कुश्ती प्रतियोगिता में प्रति
विज्ञापन
शाहजहांपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से सदर विधानसभा क्षेत्र की स्पर्धा का आयोजन टाॅउन हॉल स्थित हॉकी क्लब मैदान पर किया गया। वॉलीबॉल सब जूनियर बालक वर्ग में इस्लामिया इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी। रविवार को भी प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग में अनिल कुमार, 1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग में नरेश पाल प्रथम रहे। जूडो 59 किलोग्राम वर्ग में अरुणिमा सिन्हा प्रथम रहीं। सीनियर बालक वर्ग लंबीकूद में विवेक कुमार प्रथम और सोहेल कादरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक 200 मीटर दौड़ में आयुष कुमार प्रथम रहे।
कुश्ती सब जूनियर बालक वर्ग में प्रशांत कुमार प्रथम रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। रविवार को कबड्डी, बैडमिंटन, फुटबॉल और वेटलिफ्टिंग विधाओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुब्बारे उड़ाकर और दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन



हॉकी क्लब में बनेगा मिनी स्टेडियम
उद्घाटन के बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने खिलाड़ियों से कहा कि भविष्य में विज्ञान, खेल तथा विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में जनपद का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को जनपद रत्न से सम्मानित किए जाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि हॉकी क्लब में मिनी स्टेडियम एवं पवेलियन के निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा तथा इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस दौरान उन्होंने उन्होंने नगरवासियों से आग्रह किया कि सड़क पर अतिक्रमण न करें। साथ ही विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ द्वारा वितरित गणना प्रपत्रों को अनिवार्य रूप से भरकर जमा करने की अपील की। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हॉकी क्लब में अगले सप्ताह से एस्ट्रो टर्फ एवं लाइटिंग का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। नगर निगम की ओर से इंडोर गेम्स के लिए एक आधुनिक स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, पीडी डीआरडीए अवधेश राम, जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बामनियां, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें