फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे मैदान में जन्मदिन की पार्टी मनाने पर पुलिस ने किया चालान

Sat, 29 Nov 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। रेलवे मैदान पर युवकों को जन्मदिन की कॉकटेल पार्टी करना मंहगा पड़ा गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने तीन कारों का चालान किया। इसके बाद हिदायत देते हुए युवकों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोजा क्षेत्र के एक युवक का जन्मदिन था। उसके जन्मदिन की पार्टी करने के लिए निगोही क्षेत्र से उसके कुछ दोस्त तीन कार से आए और रोजा रेलवे मैदान पर पार्टी मनानी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के विरोध करने पर युवकों ने अभद्रता कर दी। इसके बाद लोगों ने पुलिस से शिकायत कर दी। थोड़ी ही देर में पहुंची पुलिस को देख कुछ युवक मौके से भाग गए, लेकिन कुछ को पुलिस ने पकड़ लिया। साथ ही तीनों कारों को लाकर थाने में खड़ा कर दिया। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि कारों का चालान किया गया है। युवकों को आगे से ऐसी कोई गलती न करने की हिदायत देते हुए छोड़ा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें