फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राष्ट्रीय सम्मेलन में सचिव बनाए गए नरेश राठौर

विज्ञापन
तेलंगाना के मेडक में आयुध निर्माणी में नरेश कुमार राठौर को सम्मानित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष एल.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय राजपत्रित अधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 16 और 17 जुलाई को आयुध निर्माणी मेडक (तेलंगाना) में केंद्रीय मुख्यालय के तत्वावधान में हुआ। राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय मुख्यालय अखिल भारतीय अराजपत्रित अधिकारी संघ का चुनाव हुआ। आयुध वस्त्र निर्माणी शाहजहांपुर के शाखा अध्यक्ष नरेश कुमार राठौर को अखिल भारतीय अराजपत्रित अधिकारी संघ का सचिव चुना गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में एल. जयवर्धन रेड्डी को राष्ट्रीय अध्यक्ष और अजय को राष्ट्रीय महासचिव चुना गया। शाहजहांपुर शाखा को सर्वोच्च शाखा कैटेगरी में द्वितीय स्थान मिला। शाखा सचिव रावेंद्र को राष्ट्रीय परिषद सदस्य नामित किया गया। सचिव नरेश कुमार राठौर ने बताया कि बैठक में आयुध निर्माणी कर्मचारियों के लिए प्रसार भारती मॉडल के आधार पर गजट नोटिफिकेशन जारी करने, केंद्रीय कर्मचारियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एनपीएस व यूपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने और प्रमोशन आदि मुद्दों पर जोर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें