फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: पिकअप की टक्कर से कांवड़िये की मौत, गुस्साए साथियों ने चालक को पीटा, गंभीर रूप से घायल

Mon, 21 Jul 2025 03:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में सोमवार सुबह हादसा हो गया। कांवड़ियों के पिकअप वाहन से टक्कर लगने से दूसरे जत्थे के कांवड़िये की मौत हो गई। हादसे के बाद उसके साथियों ने वाहन में तोड़फोड़ की। चालक की बेरहमी से पीटा। 
विज्ञापन
हादसे के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने पिकअप में की तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में मोहम्मदी-शाहजहांपुर हाईवे पर जिओ पेट्रोल पंप के पास पिकअप की टक्कर लगने से फर्रुखाबाद निवासी कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए शाहजहांपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


इधर, इस घटना से गुस्साए साथी कांवड़ियों ने पिकअप चालक और उसमें सवार लोगों की पिटाई कर दी। पिकअप में सवार लोग भी कांवड़ लेकर गोला आ रहे थे। सभी शाहजहांपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। इसमें चालक पिटाई से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी इलाज के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया।  

पिकअप की टक्कर से हुआ हादसा 
सोमवार को सुबह मोहम्मदी में जिओ पेट्रोल पंप के पास जनपद फर्रुखाबाद के शमशाबाद अंसापुर गोराईपुर निवासी 25 वर्षीय कांवड़िया विकास राजपूत शाहजहांपुर की तरफ से आ रही पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विकास राजपूत को मोहम्मदी सीएससी से शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में कांवड़ियों ने किया हंगामा, थाने के सामने कार में तोड़फोड़, चालक की हालत बिगड़ी; देखें वीडियो
विज्ञापन


इस हादसे के बाद गुस्साए विकास के साथियों ने पिकअप चालक रोहिताश (27) पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम स्वरों थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर समेत पिकअप में बैठे लोगों की पिटाई कर दी। इससे रोहतास गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे भी इलाज के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर ले जाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें