फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची से गायब कर दिए वोटरों के नाम

Sat, 28 Nov 2015 12:08 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावलियों के संशोधन,परिवर्धन और अपमार्जन के कार्य मैनुअल ब्योरे को वेबसाइट पर अपलोड करने के दौरान खुद पासवर्ड का इस्तेमाल न कर दूसरे से ऐसा कराने और उस क्रम में पात्र वोटरों का नाम सूची से गायब हो जाने का बड़ा मामला जिला निर्वाचन कार्यालय ने पकड़ा है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में बड़ी संख्या में पात्र वोटरों का नाम सूची से ऐसी ही लापरवाही बरते जाने के चलते गायब होने का मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम शुभ्रा सक्सेना ने सीधे तौर पर एसडीएम सदर एपी श्रीवास्तव और ठेके पर फीडिंग का काम कर रही लखनऊ के कुश आफसेट एजेंसी को दोषी पाया। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई हेतु शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेज दिया गया। साथ ही ऐसे ग्रामों की वोटर सूची को संशोधित कराने की अनुमति भी आयोग से मांगी गई है।
हाल ही में ग्राम चिनौर के मतदाताओं ने अपना नाम वोटर सूची से गलत ढंग से काटक मताधिकार से वंचित कर दिए जाने की शिकायत डीएम से की थी। उन्होंने ने एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय से प्रकरण कीजांच कराई। जांच में मिला कि मैनुअल संशोधित सूची को एकनजर देखने के बाद एजेंसी द्वारा अपलोड किए जाने पर एसडीएम ने उसे अप्रूव करने से खुद ही अपना पासवर्ड इस्तेमाल कर अपलोडेड की गई सूची को नहीं देखा बल्कि यह काम करने को दूसरे को अपना पासवर्ड दे दिया। उसी क्रम में मनमाने ढंग से सूची से वोटरों के नाम काट दिए गए। इसीलिए जनपद के लिए तैनात वेंडर कुश आफसेट (लखनऊ) एवं सदर तहसील क्षेत्र में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का काम देख रहे एसडीएम सदर को अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया। यहां पासवर्ड का दुरूपयोग करके ग्राम पंचायत चिनौर में 284 मतदाताओं के नाम वोटर सूची से अपमार्जित किया जाना पाया गया। साथ ही इसी तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत विकास खण्डों के अन्य ग्रामों कुरियांकलां, मरैना, चौहानापुर, बरौरी, बबौरी, रावतपुर, मल्हपुर, मदनापुर, चाहरपुर, रेभा, हसनपुर रसकूपा आदि ग्राम पंचायतों में भी वोटर सूची में अनियमितता पायी गयी है।
विज्ञापन


पुलिस की आईटी एक्सपर्ट से भी शुरू कराई जांच
शाहजहांपुर (ब्यूरो)। ग्राम पंचायत चुनाव के लिए तैयार हुई नई सूची में पात्रों का नाम मनमाने ढंग से काटने में इंटरनेट पासवर्ड का दुरुपयोग होने का मामला सामने आने पर डीएम ने वोटर सूची संबंधी ऐसे सभी प्रकरण की जांच पुलिस को भी सौंप दी है। एसपी को इस संबंधी पत्र जारी कर डीएम ने कहा कि पुलिस के आईटी एक्सपर्ट टीम से ऐसे सभी मामले की गहनता से जांच कराएं ताकि इनकेअन्य दोषियों के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें