फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा प्रदर्शन: सलमान ने कब्र बना खुद को मिट्टी में दबाया, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

Mon, 20 Nov 2023 04:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में गोवंश की दुर्दशा को देखकर मोहल्ला लोदीपुर निवासी समाजसेवी सलमान नबी ने प्रतीकात्मक कब्र बनाकर खुद को मिट्टी में दबाकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जब तक गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित नहीं किया जाए, वह धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। 
विज्ञापन
समाजसेवी सलमान ने खुद को मिट्टी में दबाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में एक मुस्लिम व्यक्ति ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। शहर के मोहल्ला लोदीपुर निवासी समाजसेवी सलमान नबी ने खिरनीबाग रामलीला मैदान में प्रतीकात्मक कब्र बनाकर खुद को मिट्टी में दबा लिया। वह कई घंटे तक मिट्टी में दबे लेटे रहे। सलमान को मिट्टी में दबा देखकर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है।

विज्ञापन

 
समाजसेवी सलमान का कहना है कि वह गाय को बचाने के लिए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराना चाहते हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन को मांग पत्र भी दिया था। जब तक गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित नहीं किया जाएगा। वह इस तरह से धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे। 

ये भी पढ़ेंUP News: दोस्त से किया बीवी का सौदा, फिर दिया तीन तलाक; विवाहिता बोली- गलत काम करवाता था शौहर

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सलमान नदी में खड़े होकर धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। इस बार उन्होंने खुद को मिट्टी में दबाकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जिले में गोवंश दयनीय हालत में हैं। गोवंश की देखभाल ठीक से नहीं की जा रही है। गायों की दुर्दशा उनसे देखी नहीं जाती। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए, जिससे गायों का सही संरक्षण हो सके। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें