फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रामजानकी मंदिर में युवती ने धर्म बदलकर की शादी, साध्वी प्राची ने दिया आशीर्वाद, कही ये बात

Fri, 11 Oct 2024 05:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची शुक्रवार को शाहजहांपुर पहुंचीं। उन्होंने खिरनीबाग स्थित रामजानकी मंदिर में नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन
साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खिरनीबाग स्थित रामजानकी मंदिर में हिंदू धर्म में घर वापसी व विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें धर्म परिवर्तन करने वाली युवती का विवाह कराया गया। इस मौके पर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची भी पहुंचीं।

विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में शुक्रवार को हुए कार्यक्रम के बाद साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदू धर्म में सात फेरों का बंधन सात जन्मों का साथ है। सिर तन से जुदा जैसे आपत्तिजनक नारे लगाने वाले हिंदुस्तान के अंदर गृहयुद्ध कराना चाहते हैं। इन पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। 

खुटार में हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा कि हमारी बहन-बेटियों का धर्म परिवर्तन कराकर शोषण कराया जा रहा है। हर हिंदू के घर में गीता-रामायण होनी चाहिए और बच्चों को इनका पाठ भी करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं आतंक के खिलाफ हूं- साध्वी 
शुक्रवार को हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस, नवमी तिथि के उपलक्ष्य में खुटार में एक पैलेस में महासम्मेलन को संबोधित करते हुए साध्वी ने कहा कि सोशल मीडिया पर रामायण व गीता को बच्चों को दिखाएं। बोलीं, मैं हिंदू व मुस्लिम सबका सम्मान करती हूं, लेकिन आतंक के खिलाफ हूं।

इससे पूर्व हिंदू युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्रा, कमल दीक्षित सहित कई लोगों ने साध्वी प्राची, राजेश अवस्थी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद कुछ लोगों की हिंदू धर्म में वापसी कराई गई, उन्हें अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। इसके बाद नगर में भगवा यात्रा निकाली गई। यात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें