फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर में युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। सोमवार रात नगर के मोहल्ला नजरपुर में समीर हसन (35) की गोली मार दी गई। परिजन गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। युवक का मकान में निकास को लेकर चचेरे-तहरे भाइयों से विवाद चल रहा था। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

तिलहर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नजरपुर निवासी 35 वर्षीय समीर हसन पुत्र शब्बीर हसन मजदूरी करता था। सोमवार की रात लगभग 8:15 बजे समीर हसन अपने मकान के बाहर पेड़ के नीचे किसी से बातचीत कर रहा था। तभी उस व्यक्ति ने तमंचे से समीर को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां पर समीर हसन लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। परिजन तुरंत उसे लेकर तिलहर सीएचसी आए। यहां पर डॉक्टर ने समीर हसन को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मकान में निकास को लेकर चचेरे भाइयों से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इस मामले में लगभग 15 दिन पहले थाने पर दोनों पक्षों में गेट लगाए जाने को लेकर समझौता हो गया था। इसी विवाद में समीर की गोली मारकर हत्या की गई है। सीओ अरविंद कुमार ने बताया कि युवक का चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा था। आज युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें