फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर कारीगर की सिर-चेहरा कुचलकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद इलाके के दियूरा गांव में बृहस्पतिवार रात दुकान में सोते समय एक फर्नीचर कारीगर की किसी वजनी चीज से सिर और चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उनका शव दुकान के अंदर विस्तर पर पड़ा मिला। परिजन किसी से कोई रंजिश होने से इनकार कर रहे हैं। देर शाम तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दियूरा के रहने वाले धनपाल शर्मा (55) फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। उन्होंने गांव से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर सड़क किनारे अपनी दुकानें बना रखी हैं। उनका बेटा गिरिजा शंकर पत्नी समेत गांव में बने घर में रहते थे। धनपाल की पत्नी मुन्नी देवी की कई साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से धनपाल अपनी एक दुकान में रहने लगे। शुक्रवार रात करीब दस बजे रोजाना की तरह उन्हें बेटा गिरिजा शंकर खाना देने गया था।
शनिवार सुबह वहीं के रहने वाले रविराम दुकान के बाहर लगे हैंडपंप पर हाथ धोने गए तो चारपाई पर लगी मच्छरदानी के अंदर धनपाल का खून से लथपथ शव पड़ा देख दंग रह गए। रविराम के बताने पर तमाम ग्रामीण जमा हो गए। परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। धनपाल की किसी वजनी चीज से सिर और चेहरा कुचलकर हत्या की गई थी। मुंह में अंगोछा ठूंसा हुआ था। बेटे गिरिजा शंकर के मुताबिक उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। घटना की सूचना पाकर जलालाबाद सीओ मस्सा सिंह और थाना प्रभारी जसवीर सिंह मौके पर जा पहुंचे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि गिरिजा शंकर की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। धनपाल के नाम करीब 30 बीघा जमीन है। उसके एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें