फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur Accident: 12 लोगों की मौत के जिम्मेदार चालक पर हत्या का मुकदमा, बिहार की सोनम के नाम पर है कंटेनर

Fri, 26 Jan 2024 01:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद परिवहन विभाग ने कंटेनर के अभिलेख चेक किए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि कंटेनर मालिक के तौर पर सोनम का नाम दर्ज है। वहीं कंटेनर के अज्ञात चालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
कंटेनर की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में हाईवे पर हुए हादसे में 12 लोगों की मौत के जिम्मेदार अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जलालाबाद के बझेड़ा मोड़ के पास से चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। कंटेनर को हादसे के बाद कब्जे में ले लिया गया था। 

विज्ञापन


गंगा स्नान करने जा रहे थे श्रद्धालु
जलालाबाद क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर ट्रक की टक्कर से 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। ये सभी लोग ऑटो में सवार थे। गंगा स्नान करने पांचाल घाट जा रहे थे। मृतकों में आठ पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा था। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। हाईवे पर 20 मीटर तक लाशें बिखरी पड़ी थीं।
  
सोनम के नाम पर है कंटेनर 
इस भीषण सड़क हादसे के बाद परिवहन विभाग ने कंटेनर के अभिलेख चेक किए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन शांतिभूषण पांडेय ने बताया कि कंटेनर मालिक के तौर पर सोनम का नाम दर्ज है। वह रेवां रोड भगवानपुर मुजफ्फरपुर (बिहार) की रहने वाली हैं। 31 मई 2024 तक कंटेनर की फिटनेस है।

विज्ञापन
Trending Videos

कंटेनर मालिक का मोबाइल नंबर बंद
अज्ञात चालक की जानकारी के लिए पुलिस ने कंटेनर मालिक के मोबाइल नंबर पर संपर्क का प्रयास किया था लेकिन उसका नंबर बंद मिला। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि कंटेनर के पिछले हिस्से में ताला लगा होने के चलते उसमें क्या लोड है? इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। मालिक से बात होने पर कंटेनर कहां से कहां जा रहा था, इसका पता चल सकेगा। 
 
विज्ञापन

टेंपो में क्षमता से दोगुनी बैठी थीं सवारियां
दुर्घटनाग्रस्त टेंपो में क्षमता से अधिक 12 लोग सवार थे। जबकि, छह लोग ही टेंपो में बैठ सकते हैं। माना जा रहा है कि ओवरलोड होने के कारण सामने से आते कंटेनर को देखकर भी चालक टेंपो मोड़कर बचाव नहीं कर पाया। एआरटीओ ने टेंपो के कागजों की जांच की जिसमें कागज पूर्ण मिले हैं। परमिट भी नवंबर 2024 तक निकला। वाहन की फिटनेस भी थी।
 
एआरटीओ प्रवर्तन शांतिभूषण पांडेय ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के साथ ही मानक पूर्ण नहीं करने वाले वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। रोजाना 100 से ज्यादा चालान हो रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें