फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52.06 लाख रुपये में नगरपालिका के ठेके नीलाम

Sun, 26 Mar 2017 12:24 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नीलामी - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 शहरी सीमा क्षेत्र में विभिन्न कार्यों के लिए शनिवार को नगरपालिका परिषद के चेयरमैन तनवीर खां ने अलग-अलग कामों के लिए कई ठेकों की नीलामी कराई। सात विभिन्न श्रेणियों के ठेकों की नीलामी बोली 52.06 लाख रुपये में छूटी जो कि गत वर्ष की तुलना में 12.04 लाख रुपये अधिक है। 
विज्ञापन

खास यह रहा कि सभी श्रेणियों के ठेकों की नीलामी गत वर्ष से अधिक धनराशि पर हुई। नगरपालिका परिसर में सुबह 11 बजे शुरू हुई नीलामी प्रक्रिया में अधिशासी अधिकारी मुनेंद्र सिंह राठौर, कर निर्धारण अधिकारी राजेश गुप्ता, कर अधीक्षक कुलदीप अवस्थी, भूमि लिपिक अनिल रस्तोगी समेत नीलामी बोली लगाने वाले संबंधित ठेकेदार मौजूद रहे। सबसे पहले जीआईसी तिराहा पर वाहन स्टैंड ठेका की बोली लगाई गई। 
यह बोली 8.50 लाख में छूटी जो कि गत वर्ष से 136500 रुपये अधिक है। इसी तरह कच्चा कटरा मोड़ से बरेली मोड़ तक वाहन स्टैंड ठेका 21.52 लाख रुपये बढ़कर 31 लाख रुपये में हुआ। वजीरगंज में ठेका भूसा घास 2.93 लाख रुपये में, जामा मस्जिद से बरेली मोड़ तक ठेका भूसा घास 1.42 लाख रुपये में, मंडी की मछली मार्केट ठेका 75 हजार रुपये में, शहरी सीमा में होर्डिंग ठेका 4.49 लाख रुपये में और मुर्दा जानवरों के उठान का ठेका 2.97 लाख रुपये में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें