फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बहनोई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव पथरा खास निवासी 45 वर्षीय राकेश की बाइक में अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। उनके बहनोई सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राकेश परिवार में हुए विवाद के मामले में सुलह कराने जा रहे थे।
विज्ञापन

मजदूरी करने वाले राकेश मंगलवार की शाम को गांव में धान की पौध लगाकर आए थे। तभी जलालाबाद के समैचीपुर गांव निवासी उनके बहनोई सतेंद्र भी आ गए। राकेश के छोटे भाई रमेश के अनुसार, सतेंद्र के परिवार में विवाद हो गया था। इसके लिए वह राकेश को बुलाने आए थे। उन्होंने राकेश को खाना भी खाने नहीं दिया और साथ लेकर चले गए। रात में करीब साढ़े आठ बजे जलालाबाद रोड पर किसी वाहन से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में राकेश की मौत हो गई, जबकि उनके बहनोई सतेंद्र रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मृतक की पत्नी सुनीता, बेटे और तीन बेटियों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें