फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, भांजी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/बंडा। थाना बंडा क्षेत्र के गांव उगनापुर निवासी बाइक सवार बटेश्वर (35) और उनकी भांजी दिव्यांशी रविवार शाम भौरखेड़ा मोड़ पर किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। सोमवार सुबह बटेश्वर की मौत हो गई।
विज्ञापन

अजय ने बताया कि भाई बटेश्वर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार शाम काम से वापस घर लौटने के दौरान बटेश्वर बहन के घर रनपुरा चले गए। वहां थोड़ी देर रुकने के बाद भांजी को लेकर बाइक से अपने घर के लिए चल दिए। शाम करीब साढ़े छह बजे भौरखेड़ा गांव की मोड़ पर उनकी बाइक में किसी वाहन की टक्कर लग गई।
बटेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि भांजी को मामूली चोट आईं। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार सुबह हायर सेंटर ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें