फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सुमन की उजड़ी दुनिया...हादसे ने छीना पति और इकलौता भाई

विज्ञापन
प्रमोद का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : नई सराय चौकी क्षेत्र में शहबाजपुर चौराहे पर सोमवार की देर रात बिजली ना आने को लेकर प्रदर्शन करते लोग. संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर में रविवार रात कलान रोड स्थित मैरिज लॉन के पास हुए हादसे में फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव नहरैया निवासी प्रमोद कुमार (25) व उनके साले हरदोई जिले के थाना सवायजपुर क्षेत्र के गांव बड़ौरा निवासी रजत (15) की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। इकलौते भाई और पति की मौत से सुमन की दुनिया उजड़ गई है।
विज्ञापन


कल्लू ने बताया कि बेटे प्रमोद की शादी करीब छह साल पूर्व हरदोई के थाना सवायजपुर क्षेत्र के गांव बड़ौरा निवासी सुमन के साथ की थी। बेटा अपनी पत्नी और बेटे आयुष के साथ दिल्ली में रहकर एक कंपनी में काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बेटा तीन-चार दिन पूर्व ही घर आया था।
रविवार को बहू सुमन की बुआ की बेटी की शादी का कार्यक्रम था। बेटे के साले रजत को जोड़ा पहनाना था। देर शाम प्रमोद बाइक से अपने साले रजत और बेटे आयुष के साथ कार्यक्रम में शामिल होने कलान के गुंदौरा गांव के लिए निकला था। मिर्जापुर में काल बनकर आई स्कूटी ने बेटे और उनके साले की जिंदगी छीन ली।
विज्ञापन

पति और इकलौते भाई की मौत से सुमन का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। परिजनों ने बताया कि प्रमोद चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी मां देवकी और पिता कल्लू का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मिर्जापुर पुलिस स्कूटी चालक का पता लगा रही है। आसपास लगे सीसी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं।

कक्षा नौ का छात्र था रजत
परिजनों ने बताया कि रजत की उम्र तकरीबन 15 साल थी। मां सुनीता के बुढ़ापे का सहारा था। रजत गांव के ही एक पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ रहा था। रजत की अच्छी परवरिश के लिए उनकी मां दिल्ली की एक कंपनी में काम करती हैं। गर्मियों की छुट्टी में रजत दिल्ली गया था। बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए जीजा संग दिल्ली से यहां आया था।

इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी पर हंगामा

मिर्जापुर। प्रमोद और उनके साले रजत की मौत के मामले में परिजनों ने सीएचसी जरियनपुर में रविवार रात हंगामा किया था। इस दौरान उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि यदि समय पर उपचार मिलता तो जान बचाई जा सकती थी। स्थिति तनावपूर्ण होने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी थी। थाना प्रभारी अरविंद चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत करा दिया था। सीएचसी प्रभारी डॉ. आदेश रस्तोगी ने बताया कि प्रमोद के सिर पर गंभीर चोट थी और अस्पताल पहुंचने तक उनकी हालत बेहद नाजुक थी। इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। संवाद

प्रमोद का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : नई सराय चौकी क्षेत्र में शहबाजपुर चौराहे पर सोमवार की देर रात बिजली ना आने को लेकर प्रदर्शन करते लोग. संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें