फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गोवंशीय पशु से टकराए बाइक सवार युवक की मौत, रिश्तेदार घायल

विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक श्रीपाल के शोकाकुल परिजन। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के बिरिया मकरंदपुर गांव निवासी बाइक सवार 35 वर्षीय श्रीपाल मौर्या रविवार शाम मौनिया मोड़ पर गोवंशीय पशु से टकराकर घायल हो गए। देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कलान कस्बा निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामा श्रीपाल अपने रिश्तेदार राकेश के साथ रविवार की शाम बाइक से किसी काम से निकले थे। जैसे ही मामा मौनिया गांव की मोड़ के पास पहुंचे, तभी अचानक रोड पर आए पशु से टकराकर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। मामा व उनके रिश्तेदार दोनों घायल हो गए। डॉक्टर को दिखाने के बाद परिजन मामा को घर ले आए। देर रात मामा की मौत हो गई। वहीं, श्रीपाल की मौत से उनकी पत्नी कमला व बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर शव पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
-
मछली फार्म के चौकीदार की अज्ञात वाहन की टक्कर से जान गई



खुटार। मछली फार्म के चौकीदार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। गांव नरौठा हंसराम निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव टंडोला निवासी राजाराम वर्मा (60) उनके मछली फार्म पर चौकीदारी करते थे। 28 जून की रात एक बजे खुटार मैलानी मार्ग पर बाबा चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से राजाराम की मौत हो गई। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


डिवाइडर पर पलटी भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई पिकअप
कांट। लिपुलेख-भिंड हाईवे पर पिपरौला से पहले एक जलपान गृह के सामने मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे जलालाबाद से शाहजहांपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रही भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। इस दौरान पीछे से आई एक पिकअप ट्राॅली से टकरा गई। इस दौरान काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।
ट्रैक्टर चालक आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक करने के लिए तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हाे गया। बाद में ट्राॅली से टकराने वाला पिकअप चालक अपना वाहन लेकर मौके से भाग गया। हादसे से ट्रैक्टर पर सवार लोग घबराकर चीख-पुकार मचाने लगे।
हालांकि, ट्रैक्टर और ट्राॅली में भूसे पर बैठे लोग सुरक्षित रहे और उन्हें मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे जाम की स्थिति रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली हाईवे से किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया ओवरटेक करने से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राॅली डिवाइडर पर पलट गई थी, लेकिन उस पर सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। संवाद
-
हादसे में घायल युवक ने बाइक चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट



कलान। मकरंदपुर संपर्क मार्ग पर कुंवरपुर झकरेली गांव के पास 23 जून को बाइक से घर लौटते वक्त सामने से आ रही बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए पितई नगला गांव के अरविंद ने राजकीय मेडिकल कॉलेज से इलाज कराने के बाद मंगलवार को झकरेली गांव के बाइक चालक अरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।



उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान अरुण ने लापरवाही से बाइक चलाकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद अरुण उनकी मदद करने के बजाय बाइक लेकर भाग गया। सीओ ज्योति यादव के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच करके आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-
वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर घायल



तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे विद्युत उपकेंद्र के सामने बाइक से शाहजहांपुर जा रहे मोहल्ला हिंंदू पट्टी निवासी नंदू और उनके भाई शिवम पीछे से आए किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस बाइक से टकराने वाले वाहन का सुराग लगाने में जुटी है। संवाद

पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक श्रीपाल के शोकाकुल परिजन। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें