फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। लखीमपुर खीरी जिले के गांव लाल बोधी निवासी 38 वर्षीय अरविंद कुमार की बाइक में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर नगरीय पुलिस चौकी क्षेत्र में बंथरा पुल के पास ट्रक से टक्कर लग गई। रात दस बजे हुए हादसे में अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएससी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अरविंद बाइक से शाहजहांपुर की तरफ जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो आधार कार्ड के जरिये पहचान हो सकी। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें