फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षा रथ के जरिये बच्चाें को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ​शिक्षा रथ रवाना होने से पहले कार्यक्रम पेश करते छात्र-छात्राएं। स्रोत: ​शिक्षा व
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए बृहस्पतिवार को पांच शिक्षा रथ रवाना किए गए। इसके जरिये बच्चाें को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में शिक्षा रथों को सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कंपोजिट विद्यालय अटसलिया व नगर कस्तूरबा की छात्राओं ने शिक्षा की योजनाओं से अवगत कराया। बच्चाें ने शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया। इस बीच शिक्षा रथ तहसील पुवायां, जलालाबाद, कलान, तिलहर व सदर के लिए रवाना किए गए।
बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि शिक्षा रथों के माध्यम से गांवों, कस्बों व नगर क्षेत्र में शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला समन्वय बालिका शिक्षा शेखर गुप्ता, सोहन शुक्ला, जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन व जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें