महिला ने पति-बच्चों की एक नहीं सुनी
पति के मुताबिक दो मई को पत्नी की बेटे से फोन पर बात हो गई। बेटे द्वारा काफी समझाने पर उसकी पत्नी उस युवक के साथ गांव लौट आई लेकिन वह घर में रहने को तैयार नहीं थी। इसके बाद घरवाले उन दोनों को लेकर थाने पहुंचे। शनिवार सुबह उसका पति व बच्चे भी थाने पहुंच गए। सभी ने महिला को समझाया लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही।
थाने में मौजूद प्रेमी युवक भी परेशान दिखा। बताया कि 29 अप्रैल को वह काम से बरेली गया था। पता लगने पर वह भी बरेली पहुंच गई और बस अड्डे से फोन करके उससे वहां आने को कहा। बताया कि उसने न आने पर जान दे देने की बात कही। इस पर वह बस अड्डे पहुंचा और उसके बाद से वह उसे लेकर इधर उधर घूम रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में महिला के घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।