फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: साइड नहीं देने पर मां-बेटे को पीटा, एक लाख रुपये लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। मंडी से गेहूं बेचकर रविवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली से घर जा रहे हरदोई जिले के गांव मैकपुर कुरारी निवासी जनार्दन और उनकी मां माया देवी को पीछे से आए बोलेरो वाहन पर सवार कुछ लोगों ने साइड नहीं देने का आरोप लगाते हुए मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने जनार्दन से गेहूं बिक्री के जेब में रखे एक लाख रुपये भी लूट लिए।
विज्ञापन

माया देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मंडी में करीब एक लाख रुपये का गेहूं बेचकर ट्रैक्टर ट्राॅली से बेटे के साथ घर लौट रही थीं। गुरुगवां गांव के पास पीछे से आए बोलैरो वाहन को उसके चालक ने ट्रैक्टर के आगे लगा दिया। ट्रैक्टर रुकते ही बोलेरो पर सवार पांच-छह लोग बाहर निकले और बेटे जनार्दन को यह कहते हुए पीटने लगे कि हॉर्न बजाने के बाद भी इतनी देर से साइड नही दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि गाली गलौज का विरोध करने पर विरोध करने पर आरोपियों ने उन दोनों से मारपीट की और जनार्दन की जेब मे गेहूं बिक्री के रखे एक लाख रुपये भी छीन लिए। बाद में आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि मामला केवल मारपीट का है। मौके पर हल्के के दारोगा को भेजा गया है। जांच कराकर हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें