शाहजहांपुर। मध्य प्रदेश के सतना जिले के थाना सिटी क्षेत्र की शुक्ला आटा चक्की नव दुर्गा चौक भैसाखाना निवासी पूर्णिमा शुक्ला ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह ट्रेन से हरिद्वार से प्रयागराज की यात्रा कर रही थीं। रात दो बजे के करीब उनके हैंडबैग से एक मोबाइल, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, विश्वविद्यालय फीस जमा की रसीद किसी ने चोरी कर ली। जीआरपी थाना प्रभारी रमांकर यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद