फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 85 रनों से जीत दर्ज कर मुरादाबाद फाइनल में

Sun, 08 Dec 2024 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज मैदान पर आयोजित स्व. सूरज कांति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में कार्
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज मैदान पर स्व. सूरज कांति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एमपीएस क्रिकेट अकादमी, मुरादाबाद ने 85 रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

शनिवार को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच एमपीएस क्रिकेट अकादमी मुरादाबाद और एसआरएमएस बरेली के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरादाबाद ने 176 रन का लक्ष्य दिया। सिद्धार्थ चौधरी ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। पर्व सिंह ने 67 रन का योगदान दिया। बरेली की तरफ से इमरान खान ने दो और अनुज शर्मा ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरेली की टीम 90 रन पर ही सिमट गई।
मुरादाबाद की ओर से कार्तिक सिद्धू ने चार तथा एनपी सिंह ने दो विकेट प्राप्त किए। जीत के साथ मुरादाबाद ने फाइनल में जगह बना ली है। शानदार गेंदबाजी के लिए कार्तिक सिद्धू को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर टूर्नामेंट के डायरेक्टर अभय सिंह गुर्जर, शिखर दीक्षित, पंकज कश्यप, पंकज तिवारी, अनुज यादव, अंपायर मुनाजिर नियाजी, दुर्गेश मिश्रा, सत्यम सक्सेना, मोहम्मद अनस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें