खुटार। जमीन विवाद में एक किसान को कनाडा से गैंगस्टर के नाम पर धमकी दी जा रही है। उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
गांव कजरा के हरदीप सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पुलिस अधिकारियों को टैग करते हुए प्रार्थनापत्र डाला है। बताया कि उनका कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोपियों ने उनकी काफी जमीन कब्जा रखी है।
दस अगस्त को उनके मोबाइल नंबर पर कनाडा से व्हाट्सएप कॉल कर बड़ा गैंगस्टर बताते हुए जमीन के किनारे न जाने की धमकी दी।
उनसे एक करोड़ रुपये की मांग भी की गई। रुपये नहीं देने पर हत्या के लिए उन्हें धमकाया गया। 21 अगस्त को फिर से कॉल कर एक करोड़ रुपये मांगे गए।
धमकी से वह बेहद डर गए और पुलिस से शिकायत के बजाय जान बचाने के लिए पंजाब चले गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर शिकायत की। उन्हें डर है कि शाहजहांपुर आने पर उनकी हत्या हो सकती है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।