फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेट हो रही मानसून एक्सप्रेस, गर्मी का प्रकोप बरकरार

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सोमवार को सुबह से आसमान पर मंडराते बादल। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के कारण वायुदाब सामान्य से दस अंक नीचे बना हुआ है। इस कारण दो दिन से घुमड़ रहे बादल सोमवार को भी दिन भर मंडराते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। बीते दिन धूप निकलने से वातावरण गर्म हुआ तो रात में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री बढ़कर 26.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। सोमवार को सुबह से बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान एक डिग्री घटकर 36 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन गर्मी और उमस बरकरार रही। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि इस बार मानसून दो-तीन दिन देरी से आने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों समेत आसपास के शहरों में बीते दो-तीन दिन से हो रही बूंदाबांदी और बारिश से हवा में बढ़ी नमी ने जनजीवन को गर्मी से थोड़ी राहत दी है, लेकिन बादल छाए होने के दौरान उनकी ओट से सूरज झांकने की कोशिश करता है तो उमस को बढ़ावा मिल रहा है। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि बैरोमीटर सूचकांक से मानसून से पहले की बारिश (प्री-मानसून) के हालात बन गए हैं। यदि वायुदाब में सुधार नहीं हुआ तो अगले 24 घंटे में आंधी के साथ बौछारें गिर सकती हैं, लेकिन मानसूनी बारिश चालू माह के अंतिम सप्ताह से पहले शुरू होने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें