फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनिका का शव दफन अब पुलिस राहत में

Wed, 14 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर मोनिका के शव को खन्नौत स्थित श्मशान में दफन कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सास ली। उधर, थाना सदर बाजार पुलिस आरोपी राहुल से पूछताछ कर रही है। मोनिका मर्डर केस को सुलझाने के लिए इसकी विवेचना एसओ कटरा नरेंद्र सिंह यादव को दी गई है। 
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में मैस फालोअर हरनाम सिंह यादव की 14 बेटी मोनिका यादव छह सितंबर की रात से लापता थी। इस मामले में मोनिका को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रविवार की दोपहर मोनिका का शव पुलिस लाइंस के पीछे सड़ी गली अवस्था में पड़ा मिला था। परिवार वालों ने हत्या का आरोप मोहल्ले के राहुल पर लगाया था। मोनिका के गायब होने के बाद कैंट चौकी प्रभारी आसिफ अली ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई थी, जिसमें गायब होने वाले दिन मोनिका और राहुल के बीच 60 बार बात होना मिला था। खास यह कि मोबाइल पर आखिरी कॉल भी उसी की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोनिका की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था, लेकिन वह तीन महीने की गर्भवती पाई गई थी। मंगलवार को मोनिका के परिवार वालों ने राहुल समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के सामने स्टेशन रोड पर शव रखकर जाम लगाया था। सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने मृतका के परिवार वालाें को आश्वासन दिया कि 24 घंटे आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी। इसके बाद परिवार वाले मोनिका शव फिर से अपने साथ घर ले गए थे। सदर इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह फोर्स के साथ बुधवार सुबह से ही पुलिस लाइंस में हट गए। दोपहर करीब तीन बजे मृतका के परिवार वाले शव लेकर निकले। पूरे रास्ते में पुलिस तैनात रही कि फिर से कहीं शव रखकर हंगामा न कर दें। दिन में करीब चार बजे खन्नौत नदी किनारे मोनिका का शव दफन कर दिया गया। मोनिका का शव दफन होने के बाद पुलिस ने राहत की सास ली। 
पुलिस कर रही है राहुल से पूछताछ 
मोनिका के हत्या के आरोप में हिरासत में लिए गए राहुल पुलिस ने पूछताछ करके हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई। पुलिस ने देर शाम तक राहुल की गिरफ्तारी की लिखा पढ़त नहीं की थी। मोनिका के गर्भवती निकलने के बाद पुलिस पूरे मामले में गंभीरता से जांच करने के बाद ही कोई कदम उठाना चाहती है। कहीं यह मामला ऑनर किलिंग का तो नहीं है। इस मामले की विवेचना मिलने के बाद एसओ कटरा नरेंद्र सिंह यादव ने आरोपी राहुल से पूछताछ कर दी है। 
विज्ञापन

मोनिका के शव का शांतिपूर्वक अंतिम संस्कार करा दिया गया है। इस मामले की विवेचना एसओ कटरा को मिली है। उन्होंने के तथ्यों के आधार पर विवेचना शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

- अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सदर बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें