फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सफाईकर्मी से एडीएम के नाम पर मांगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार के प्रभारी डीपीआरओ बनने के बाद की गई कड़ी कार्रवाई का एक व्यक्ति ने फायदा उठाने का प्रयास किया। उसने एक सफाई कर्मचारी को एडीएम की कार्रवाई का भय दिखाकर पांच हजार रुपये वसूलने की कोशिश की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

एडीएम ने डीपीआरओ का प्रभार मिलने के बाद स्थलीय निरीक्षण कर लापरवाही मिलने पर कई सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। कांट थाना क्षेत्र के गांव जैतापुर सिमरा में मनोहर लाल सफाई कर्मचारी है। छह अगस्त को वह तैनाती स्थान पर था। तभी दो अज्ञात व्यक्ति आए और कहा कि उन्हें एडीएम ने भेजा है।
उसकी कई शिकायतें हैं। पांच हजार रुपये की व्यवस्था करो वरना उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी। सफाईकर्मी ने उन्हें टालते हुए कहा कि वेतन आने पर वह रुपये दे देगा। बृहस्पतिवार को उन लोगों ने फिर फोन किया और बैंक के पास बुलाया। सफाई कर्मचारी ने एडीओ पंचायत को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

जब ब्लाॅक कर्मचारियों ने पूछताछ के लिए बुलाया तो एक आरोपी भाग गया। दूसरे आरोपी को पकड़कर कर्मचारियों ने पुलिस को सौंप दिया। कांट थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें