फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम हवा ने रात में बढ़ाई सर्दी तो एक डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सर्दी से बचने के लिए चेहरे पर कपड्रा बांधकर जाती महिलाएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वातावरण में सामान्य से अधिक आर्द्रता के कारण शुक्रवार शाम से मध्यम गति से नम हवा चली तो रात में ठिठुरन और सर्दी बढ़ने से न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 3.6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। शनिवार सुबह से धुंध छाई होने के कारण धूप देर से निकली, लेकिन हवा की गति धीमी होने से सर्दी ज्यादा महसूस नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आर्द्रता की अधिकता के चलते रविवार सुबह से कोहरा और धुंध के दोहरे प्रभाव से सर्दी बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

बीते चार दिन से रात में धुंध और कोहरा छाने से न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री के बीच स्थिर रहा, लेकिन दिन में हल्की धूप निकलने से शनिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 23.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। शाम से हवा चलने के साथ धुंध की वजह से आधी रात के बाद न्यूनतम तापमान एक डिग्री घटकर 3.6 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन सुबह तक बादल छाने से उमस का माहौल बना तो थर्मामीटर का पारा करीब तीन डिग्री बढ़कर 6.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। चूंकि, तब तक हवा में नमी की मात्रा 89 फीसदी बनी रही। इसलिए पारा उछलने के बावजूद सर्दी का प्रकोप बरकरार रहा।
बादल और धुंध के प्रभाव से दिन में धूप हल्की निकली और उसमें आम दिनों जैसी ज्यादा तेजी नहीं रही। गनीमत रही कि शनिवार को दिन में हवा कम चलने से अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़ गया। इससे दिन भर जनजीवन सामान्य बना रहा, लेकिन सूर्यास्त के बाद से सर्दी तेवर दिखाने लगी।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि दिन में धूप की गर्मी से आर्द्रता का जितना क्षरण हो रहा है, उसी अनुपात में कोहरा और धुंध दिख रही है। उन्होंने बताया कि आज सुबह की तुलना में शाम को वायुदाब सामान्य स्तर पर आ गया जो मौसम बिगड़ने का संकेत है। इसलिए रविवार को दिन भर आसमान धुंध से घिरा रहने और कोहरा के असर से सर्दी बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें