फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन

Mon, 08 Feb 2016 08:44 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 विधान परिषद की पीलीभीत-शाहजहांपुर सीट के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। इसके लिए कलक्ट्रेट के दोनों गेटों से लेकर डीएम के न्यायालय कक्ष तक सुरक्षा की मजबूत व्यवस्था की गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव नामांकन के निर्धारित समय अपरान्ह तीन बजे तक स्टाफ के साथ प्रत्याशियों की बाट जोहते रहे, लेकिन इस दौरान कोई उम्मीदवार नामांकन कराने नहीं पहुंचा। हालांकि, इस बीच, सपा प्रत्याशी अमित यादव रिंकू के लिए उनके समर्थकों ने डीएम कार्यालय से नामांकन पत्र के तीन सेट हासिल किए।  
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रा सक्सेना द्वारा एमएलसी चुनाव को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार सोमवार से 15 फरवरी तक नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अवधि घोषित की गई है। उम्मीदवारी के पर्चे दाखिल होने के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए एसपी बबलू कुमार ने पुलिस की  सुरक्षा के विशेष इंतजाम कराए। इसके तहत थाना सदर बाजार कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जेपी तिवारी और महिला थाना की प्रभारी पुष्पलता भास्कर ने कलक्ट्रेट कैंपस में सशास्त्र पुलिस कर्मियों के साथ सुरक्षा की कमान खुद संभाली।
इसी कड़ी में कलक्ट्रेट के उत्तरी और दक्षिणी गेटों के पास कई दरोगा और सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई जिससे कि अवांछित वाहन कलक्ट्रेट परिसर में दाखिल नहीं होने पाएं। यही किया भी गया। दक्षिणी मेन गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस की ड्यूटी लगी देख कई चौपहिया वाहन लेकर उनके चालकों ने उत्तरी गेट से अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पुलिसकर्मियों ने निर्वाचन कार्यालय की ओर मोड़कर जिला पंचायत की ओर जाने का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन

देर शाम उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया। इस बीच, सपा प्रत्याशी अमित यादव के नाम से उनके समर्थक नामांकन पत्रों के तीन सेट निशुल्क ले गए। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 18 फरवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे। एक से अधिक उम्मीदवार होने की दशा में तीन मार्च को मतदान कराया जाएगा।
00000000000000000000000





कालोनी का गंदा पानी भरने से खेत स्वामी परेशान
0 सिटी मजिस्ट्रेट से मिले, समस्या के समाधान की गुहार
शाहजहांपुर। निगोही रोड पर जलालनगर चुंगी के पास कुछ लोगों ने अपने खेतों में कालोनी बनाने को प्लाटिंग कर दी, लेकिन गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था के लिए कालोनी का पानी नाले के बजाय खेतों में बहाना शुरू कर दिया। जलभराव से फसलों को नुकसान होते देख खेत स्वामी क्षेत्र के वार्ड मेंबर मुजीबउर्रहमान खां के साथ सिटी मजिस्ट्रेट से मिले और डीएम के नाम ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की।
वार्ड मेंबर के साथ मौजूद जलालनगर निवासी अहमदउल्ला खां, आशिक अली, रफायत खां, याकूब अली, साबिर खां, खुर्शीद खां आदि ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर बताया कि निगोही रोड पर जलालनगर चुंगी के पास स्थित पेट्रोल पंप के पीछे कुछ लोगों ने अपने खोतों से मुनाफा कमाने के लिए वहां प्लाटिंग करके अवैध रूप से कालोनी बसा दी है। प्लाटिंग करने वालों ने अपने स्वार्थ की खातिर कालोनी के गंदे पानी का रुख बड़े नाले मल्ें करने के बजाय उनके खेतों की ओर कर दिया है। ज्ञापन देने वालों में आशिक अली खां उर्फ शब्बन, शद्दू खां, जहीर खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें